सफलता का राज |Motivation tips in Hindi

सफलता का परिभाषा सभी के लिए अलग-अलग होता है सफलता का सीधा तात्पर्य  अपने टारगेट  (निर्धारित लक्ष्य) को प्राप्त करने से हैं |
आज के प्रतिस्पर्धी संसार में हर कोई सफल होना चाहता है सभी लोग चाहते हैं कि वह अपने जीवन में सफल हो | कभी-कभी तो लोग सफल होने के लिए गलत तरीके भी अपनाते हैं और काफी हद तक वह अपने काम में सफल भी रहते हैं पर यह वस्तु सफलता नहीं है वास्तविक सफलता वह होती है जो इमानदारी से प्राप्त की गई है |


सफलता क्या है ?


सफलता कोई भाग्य का खेल नहीं है सफलता केवल हमारी परिश्रम और लगन पर निर्भर करता है हम किसी काम में कितने प्रतिशत सफल होंगे यह हमारे कठिन परिश्रम और लगन पर निर्भर करता है|
भाग्य किसी का तभी साथ देता है जब हम 100%  काम करें | किसी भी कार्य को यह कह कर टाल देना कि हमारी  किस्मत अच्छी नहीं है कदाचित यह उचित नहीं है


सफलता के लिए मेहनत

सफलता और परिश्रम एक ही सिक्के के दो पहलू हैं हम सफल हुए क्योंकि हमने बहुत मेहनत किया या फिर हमने ज्यादा मेहनत किया इसलिए हम सफल हुए |  किसी भी कार्य को पूरी श्रद्धा और लगन से करें| आप बिजनेस करते हैं, कोई जॉब करते हैं या फिर कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं
इन सबमें एक सबसे जरूरी बात यह है कि कठिन परिश्रम के साथ- साथ कंटीन्यूटी अर्थात निरंतरता जैसे आप 6 घंटे प्रतिदिन पढ़ते हैं तो आपको प्रतिदिन इतना ही पढ़ना है ऐसा नहीं करना है कि आज 2 घंटे पढ़ा अगले दिन 10 घंटे पढा | उसके अगले दिन पढ़ा ही नहीं प्रतिदिन का काम प्रतिदिन करें कोई भी कार्य अगले दिन पर ना छोड़े |

सफल होने के टिप्स


1. अपना समय मत बर्बाद करो झूठी प्रशंसा करने वाले लोगों से दूर रहें मन लगाकर अपना काम करें

  2. किसी भी कार्य को ईमानदारी के साथ करें इमानदारी सफलता की पहली सीढ़ी है |

  3.सीखना कभी भी बंद ना करें कुछ ना कुछ हमेशा नया सिखते रहे |

4. सरल और विनम्र बने सबसे मित्रवत व्यवहार करें जहां तक हो सके दूसरों की मदद करने की कोशिश करें |

5. ज्यादा बोलने से कुछ नहीं होगा अपने अच्छे कार्यों द्वारा लोगों को अपने बारे में पता चलने दे |

6. दिन रात सपने देखने से अच्छा है की अपने सपनों के लिए कठिन परिश्रम करें और उससे पूरा करें|
7. खुद पर विश्वास रखे आप सब कुछ कर सकते हैंआलसी नहीं बने आपकी असफलता का सबसे बड़ा कारण आलस्य  ही है |

8. बुरे वक्त हालात में रोए नहीं और घबराए नहीं , हंसकर उसका सामना करें, बुरा वक्त आपको कुछ ना कुछ दिखा कर ही जाएगा|

9. भीड़ के साथ ना चले क्योंकि भीड़ के साथ चलना आसान होता है यह आपको हौसला देता है किंतु भीड़ आपसे आपकी पहचान छीन लेता है |

10. अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और उस पर आज से ही काम करना शुरू कर दें|

11. गलतियां हर किसी से होती है अपनी गलतियों को पहचाने और उसे दूर करने की कोशिश करें|

12. याद रखें समय और शिक्षा का सही उपयोग ही आपको  सफल बना सकता है | t

Leave a Comment