हिंदी करेंट अफेयर्स – 14 जुलाई 2021

करेंट अफेयर्स के इस श्रृंखला के अंतर्गत हम आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके उत्तर प्रदान करेंगे |

यदि आप किसी गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो यह श्रृंखला आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी क्योंकि इसमें इन क्वेश्चनओं का संग्रह है | जिनके पेपर में आने की संभावना ज्यादा है |

यहां कुछ महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न दिए जा रहे हैं Hindigk guru के साथ जुड़कर आप अपनी तैयारियों को और अच्छा कीजिए| आइए जानते हैं –

करेंट अफेयर्स महत्वपूर्ण प्रश्न



प्र 1. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक किस देश का पासपोर्ट दुनिया में सबसे शक्तिशाली है?

उत्तर : जापान (भारत 90) .

प्र2. दिल्ली हिंदी अकादमी का नया उपाध्यक्ष किसे बनाया गया है?

उत्तर : गीतकार व गायक स्वानंद किरकिरे।

प्र3. भारत सरकार ने एलआईसी में अध्यक्ष पद को समाप्त कर दिया है, इसकी जगह कौन से पद होंगे?

उत्तर : सीईओ एवं एमडी।

प्र4. दक्षिण अफ्रीका के किस पूर्व क्रिकेटर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 37 रन बनाने के लिए सबसे ज्यादा 278 गेंदे खेलने का नया रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर : हाशिम अमला।

प्र5. श्रीलंका देश के नए विदेश मंत्री कौन बन गए हैं?

उत्तर : बासिल राजपक्षे।

प्र6. इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (आईसीसी) ने सीईओ मनु साहनी को उनके पद से हटा दिया है, उनकी जगह किसे नया सीईओ नियुक्त किया गया है?

उत्तर : जियोफ अलार्डिस।

प्र7. आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी वाईएस शर्मीला ने अपने पिता की 72 वीं जयंती पर किस पार्टी को लॉन्च किया है?
उत्तर : वाईएसआर तेलंगाना पार्टी

प्र 8. भारत के किस राज्य में “बोन डेथ” नाम की बीमारी का पहला मामला सामने आया है ?
उत्तर.  महाराष्ट्र

प्र9. महिला फुटबाल एशियाई कप 2022 का आयोजन अगले साल किस देश में किया जायेगा?

उत्तर : भारत (22 जनवरी से 06 फरवरी 2022).

प्र10. भारतीय सेना ने कश्मीर में एक शूटिंग रेंज का नाम किस बॉलीवुड अभिनेत्री के नाम पर रखने की घोषणा की है?

उत्तर : विद्या बालन

प्र11. लॉस एंजेलिस के मेयर को भारत में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया गया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : एरिक गार्सेय।

प्र12. भारतीय-अमेरिकी स्वास्थ्य नीति विशेषज्ञ डॉ. मीना शेषमणि को किसका निदेशक बनाया गया है?

उत्तर : यूएस सेंटर फॉर मेडिकेयर।

प्र13. गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाले संगठन ऑक्सफैम की “द हंगर वायरस मल्टीप्लाइज” रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में हर एक मिनट में कितने लोगों की भूख के कारण मौत हो जाती है?

उत्तर : 11 लोग।

प्र14. पोलैंड में भारत की अगली राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : नगमा मलिक।

प्र15. पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार ने किसे लोक लेखा समिति (पीएसी) का चेयरमैन नियुक्त किया है?

उत्तर : मुकुल रॉय।

प्र16. बांग्लादेश के किस क्रिकेटर ने टेस्ट फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : महमुदुल्लाह।

प्र17. पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में पौधे की एक नयी प्रजाति की खोज की है, उसको क्या नाम दिया गया है?
उत्तर : ब्रायम भारतिएन्सिस।

प्र 18. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को किसका ब्रांड एम्बेस्डर बनाया गया है?
उत्तर : खादी प्राकृतिक पेंट


प्र19. किस भारतीय अर्थशास्त्री को हम्बोल्ट रिसर्च अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : कौशिक बसु

प्र20. किस राज्य सरकार ने ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने पर 3 करोड़, सिल्वर मेडल पर 2 करोड़ एवं ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को ०१ करोड़ रूपए ईनाम के रूप में देने की घोषणा की है?

उत्तर : दिल्ली सरकार। 

क्या आपने ये पढ़ा – सफलता का राज |Motivation tips in Hindi

Leave a Comment