हिंदी करेंट अफेयर्स – 3 अगस्त 2021

करेंट अफेयर्स के इस श्रृंखला ( हिंदी करेंट अफेयर्स –   3 अगस्त 2021) के अंतर्गत हम आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके उत्तर प्रदान करेंगे |

यदि आप किसी गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो यह श्रृंखला आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी क्योंकि इसमें इन क्वेश्चनओं का संग्रह है | जिनके पेपर में आने की संभावना ज्यादा है |

यहां कुछ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न दिए जा रहे हैं| Hindigk guru के साथ जुड़कर आप अपनी तैयारियों को और अच्छा कीजिए| आइए जानते हैं –




      हिंदी करेंट अफेयर्स –  3 अगस्त 2021



Q1. वाइस एडमिरल एस.एन. घोरमडे को भारत की किस सेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया है ?
Ans. नौसेवा |

Q2. अगस्त के लिए किस देश को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष चुना गया है ?
Ans. भारत |

Q3. राज्यसभा में नारियल विकास बोर्ड (संशोधन) विधेयक 2021 पारित होने के बाद बोर्ड के सदस्य 4 से बढ़कर कितने हो गए है ?
Ans. 6 सदस्य |

Q4. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस पूनावाला को किस पुरस्कार के लिए नामित किया है ?
Ans. लोकमान्य तिलक पुरस्कार |

Q5. किसने लेखा महानियंत्रक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है ?
Ans. श्री दीपक दास |

Q6. किस मंत्रालय के अधीन जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित “Biotech-PRIDE Guidelines” की घोषणा की गयी है ?
Ans. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय |

Q7. श्री नितिन गडकरी ने किस राज्य में कुथिरन सुरंग के एक छोर को खोलने का निर्देश दिया है ?
Ans.  केरल |

Q8. श्री अमितशाह ने किस शहर में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का शिलान्यास किया है ?
Ans. लखनऊ |

Q9. टोक्यो ओलंपिक में किस भारतीय खिलाड़ी ने बैडमिंटन में कांस्य पदक को अपने नाम किया है ?
Ans. पी वी सिंधु |

Q10. केन्द्र सरकार के अनुसार जुलाई में जीएसटी का कलेक्शन कितने करोड़ रहा है ?
Ans. 1.16 लाख करोड़ रुपए |

Q11. अगस्त को पूरे भारत में कौनसा दिवस मनाया जाता है ?
Ans. मुस्लिम महिला अधिकार दिवस और राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस |

Q12. भारत और किस देश ने वैश्वचिक विकास के लिए त्रिकोणीय सहयोग पर अपना समझौता आगे बढ़ाया है ?
Ans. अमेरिका |

Q13. किस लेफ्टिनेंट जनरल ने आर्टिलियरी के महानिदेशक का पद्भार ग्रहण किया है ?
Ans. तरुण कुमार चावला |

Q14. 1 अगस्त को पूरे विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है ?
Ans. विश्व स्तनपान दिवस |

Q15. भारतीय रिजर्व बैंक ने किस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है ?
Ans. मडगाम अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड |

Q16. इसरो – नासा का संयुक्त मिशन निसार उपग्रह किस वर्ष लांच किया जायेगा ?
Ans. 2023 |

Q17. भारत सरकार ने उड़ान योजना के तहत कितने नए हवाई यातायात मार्गों को मंजूरी दी है ?
Ans. 780 |

Q18. भारतीय नौसेना और किस नौसेना के बीच इंद्र नौसेना अभ्यास का 12वां संस्करण आयोजित किया गया है ?
Ans. रुसी नौसेना |

Q19. विश्व व्यापार संगठन की रिपोर्ट के अनुसार कृषि उत्पाद विर्यात करने के मामले में भारत किस स्थान पर रहा है ?
Ans.  9वें |

Q20. प्रधानमंत्री के द्वारा किस डिजिटल पेमेंट को 2 अगस्त को लांच किया जाएगा ?
Ans. e-RUPI |

Leave a Comment