हिंदी करेंट अफेयर्स – 8 जुलाई 2021

करेंट अफेयर्स के इस श्रृंखला के अंतर्गत हम आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके उत्तर प्रदान करेंगे |

यदि आप किसी गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो यह श्रृंखला आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी क्योंकि इसमें इन क्वेश्चनओं का संग्रह है | जिनके पेपर में आने की संभावना ज्यादा है |

यहां कुछ महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न दिए जा रहे हैं Hindigk guru के साथ जुड़कर आप अपनी तैयारियों को और अच्छा कीजिए | आइए जानते हैं –

प्र 1. किस दिग्गज अभिनेता का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : दिलीप कुमार

प्र 2. केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को किस राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है?

उत्तर : कर्नाटक

प्र 3. किस राज्य सरकार ने राज्य में कांवड़ यात्रा पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है?

उत्तर : उत्तराखंड सरकार

प्र 4. दिल्ली सरकार ने दिल्ली महिला आयोग के उत्कृष्ट काम को लेकर आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल एवं उनकी टीम का कार्यकाल कितने वर्ष और बढ़ा दिया है?

उत्तर : तीन वर्ष

प्र 5. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने किस नयी योजना की शुरुआत की है?

उत्तर : जीवन सरल पेंशन योजना

प्र 6. किस राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 7 जनपदों में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है?

उत्तर : असम

प्र 7. आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में कौन सी भारतीय बल्लेबाज रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुँच गयी हैं?

उत्तर : मिताली राज

प्र 7. भारतीय-अमेरिकी नेहा पारिख को गूगल ने किस सहायक नेविगेशन कंपनी का नया सीईओ बनाया है?

उत्तर : वेज

प्र 8. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 टीम का नया कप्तान किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : राशिद खान

प्र 9. भारत का एक महान्यायवादी(Attorney General) होगा किस अनुच्छेद में वर्णित है? 

उत्तर- अनुच्छेद-76

प्र10. भारत का प्रथम विधि अधिकारी कौन होता है?

उत्तर- महान्यायवादी(Attorney General)

प्र11. महान्यायवादी(Attorney General) की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर- राष्ट्रपति |  

प्र12. महान्यायवादी(Attorney General) का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?

उत्तर- राष्ट्रपति की इच्छा अनुसार |

प्र 13. महान्यायवादी(Attorney General) त्यागपत्र किसे देंगे –

  उत्तर-  राष्ट्रपति  |

प्र14. महान्यायवादी(Attorney General) चुने जाने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए-

  उत्तर-  सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश के सम्मान योग्यता होनी चाहिए |

प्र15. वह कौन सा पदाधिकारी है जो लोकसभा व राज्यसभा में भाग ले सकता है भाषण दे सकता है लेकिन वोट नहीं कर सकता-

उत्तर-  महान्यायवादी(Attorney General) |

प्र16. निम्न में से किस पर महाभियोग नहीं लगाया जा सकता-

  उत्तर- महान्यायवादी(Attorney General) |

प्र17. भारत के प्रथम महान्यायवादी(Attorney General) कौन थे?

उत्तर- एम. सी. सीतलवाड | 

प्र18. भारत की प्रथम मुस्लिम महान्यायवादी(Attorney General) कौन थे?

उत्तर- गुलाम ई. वाहनवती |

प्र19. वर्तमान में भारत के सॉलिसिटर जनरल कौन है?

उत्तर-तुषार मेहता |

प्र20. वर्तमान में (2021) भारत के महान्यायवादी(Attorney General) कौन है?  

उत्तर-के के  वेणुगोपाल |


Leave a Comment