हिंदी करेंट अफेयर्स – 2 अगस्त 2021

करेंट अफेयर्स के इस श्रृंखला ( हिंदी करेंट अफेयर्स –   2 अगस्त 2021) के अंतर्गत हम आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके उत्तर प्रदान करेंगे |

यदि आप किसी गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो यह श्रृंखला आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी क्योंकि इसमें इन क्वेश्चनओं का संग्रह है | जिनके पेपर में आने की संभावना ज्यादा है |

यहां कुछ महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न दिए जा रहे हैं| Hindigk guru के साथ जुड़कर आप अपनी तैयारियों को और अच्छा कीजिए| आइए जानते हैं –




      हिंदी करेंट अफेयर्स –  2 अगस्त 2021




Q1. टाइम्स नेटवर्क ने कल अपने हिंदी समाचार चैनल को लॉन्च करने की घोषणा की है, चैनल को किस नाम से लॉन्च किया जायेगा?

Ans : टाइम्स नाउ नवभारत।

Q2. भारत व अमेरिका ने किस समझौते की अवधि को 5 वर्ष के लिए बढ़ा दिया है?

Ans : वैश्विक विकास भागीदारी समझौता।

Q3. प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत देशभर में कितने नए एम्स खोलने को मंजूरी दी गयी है?

Ans : 22 एम्स।

Q4. अमेरिका में यूरोपीय संघ (ईयू) के राष्ट्रीय संरक्षण आयोग ने यूरोपीय संघ के जनरल डाटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन का सही अनुपालन न करने पर किस कंपनी पर 6600 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?

Ans : अमेजन।

Q5. कोरोना प्रोटोकॉल के चलते श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने तीन खिलाड़ियो पर एक साल तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है वे कौन हैं?

Ans : कुशल मेंडिस, निरोशन डिकवेला, दनुष्का गुणथिलाका।


Q6. केंद्र सरकार ने मेडिकल क्षेत्र की पढ़ाई में ओबीसी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को कितने प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है?

Ans : ओबीसी 27 प्रतिशत एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण।

Q7. टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस वर्ष भारत में कितने करोड़ रूपए निवेश करने की घोषणा की है?

Ans : 28,900 करोड़ रूपए।

Q8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

Ans : 41,649 (593 मौतें).

Q9. कोरोना के चलते अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को कब तक के लिए निलंबित कर दिया गया है?

Ans : 31 अगस्त तक।

Q10. इंग्लैंड के किस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है?

Ans : बेन स्टोक्स।


Q11. किस भारतीय महिला शटलर ने टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत लिया है?

Ans : पीवी सिंधु।

Q12. अगस्त 2021 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (UNSC) की अध्यक्षता किस देश को सौंपी गयी है?

Ans : भारत।

Q13. म्यांमार में सैन्य तानाशाह ने देश में आपातकाल की सीमा सन 2023 तक बढ़ाकर खुद को प्रधानमंत्री घोषित कर दिया है, सैन्य तानाशाह का नाम क्या है?

Ans : जनरल मिन आंग लाइंग।

Q14. देश का पहला एपीआई उद्योग कहाँ खोला जा रहा है जहाँ दवाइयों का सॉल्ट तैयार किया जायेगा?

Ans : सोलन के फ्लासड़ा (हिमाचल प्रदेश)।

Q15. गृह मंत्रालय का आईपीएस असोसिएशन स्वॉर्ड ऑफ़ ऑनर का अवार्ड किस पहली महिला आईपीएस अफसर ने जीत लिया है?

Ans : रंजीता शर्मा।

Q16. मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कोथैजम किस पार्टी में शामिल हो गए हैं?

Ans : भाजपा।

Q17. अविभाविजित भारत की पहली महिला डेंटिस्ट का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

Ans : डॉ. विमला सूद।

Q18. लगातार दो बार ओलंपिक मेडल हासिल करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी का नाम क्या है?
Ans : पीवी सिंधु |

Q19. भारतीय महिला हॉकी टीम ने किस टीम को 1-0 से हराकर पहली बार ओलम्पिक के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है?

Ans : ऑस्ट्रेलिया।

Q20. श्रीलंका के किस क्रिकेटर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है?

Ans : इसुरु उडाना। 

Leave a Comment