हिंदी करेंट अफेयर्स – 10 अगस्त 2021

करेंट अफेयर्स के इस श्रृंखला ( हिंदी करेंट अफेयर्स –   10 अगस्त 2021) के अंतर्गत हम आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके उत्तर प्रदान करेंगे |

यदि आप किसी गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो यह श्रृंखला आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी क्योंकि इसमें इन क्वेश्चनओं का संग्रह है | जिनके पेपर में आने की संभावना ज्यादा है |

यहां कुछ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न दिए जा रहे हैं| Hindigk guru के साथ जुड़कर आप अपनी तैयारियों को और अच्छा कीजिए| आइए जानते हैं –


हिंदी करेंट अफेयर्स –  10 अगस्त 2021



Q1. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने मरुस्थली क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है?

Ans : प्रोजेक्ट बोल्ड।

Q2. किस भारतीय पहलवान ने टोक्यो ओलम्पिक में 57 कोलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक जीत लिया है?

Ans : रवि कुमार दहिया।

Q3. केंद्र सरकार ने क्रेडिट सुविधा देने वाली किस एजेंसी को बंद कर दिया है?

Ans : राष्ट्रीय महिला कोष – आरएमके।

Q4. देश की किस कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी को हंगरी देश में गुड मैनुफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (जीएमपी) प्रमाण पत्र मिला है?

Ans : भारत बायोटेक।

Q5. एशियन अमेरिकन एडवांसिंग जस्टिस (एजेसी) संस्था के अनुसार अमेरिका में रहने वाले एशियाई मूल के नागरिकों में बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

Ans : पांचवीं।

Q6. मोटोजीपी इंडिया के लिए कंपनी ने किस अभिनेता को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है?

Ans : जॉन अब्राहम।

Q7. हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Ans : राजसुभग सिंह।

Q8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

Ans : 44,643 (464 मौतें).

Q9. उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री ने आईआईटी रुड़की द्वारा बनाये गए भूकंप के पूर्व चेतावनी वाले एप को लॉन्च किया है, एप को क्या नाम दिया गया है?

Ans : उत्तराखंड भूकंप अलर्ट।

Q10. केरल राज्य सरकार ने दिव्यांगों के लिए किस योजना का शुभारम्भ किया है?

Ans : सहजीवम परियोजना।

Q11. आईएसए समझौता पर हस्ताक्षर करने वाला पांचवा देश कौन सा बना है ?
Ans. जर्मनी |

Q12. भारत नेटवर्क ओलंपिक ने कितने मिनट के 4×400 दौड़ में एशिया रिकॉर्ड को तोड़ दिया है ?
Ans. 3:00:25 |

Q13. लेखिका पद्मा सचदेव का निधन हो गया है वे किस भाषा की प्रसिद्ध लेखिका थी ?
Ans.  डोगरी |

Q14. किस विभाग ने कृषि-स्वचालित मौसम स्टेशनों की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया है ?
Ans. भारतीय मौसम विभाग |

Q15. किस पोलिटिकल पार्टी के नेता जवाहर सरकार ने राज्यसभा सदस्य की शपथ ली है ?
Ans. टीएमसी |

Q16. भारत के किस केंद्र शासित प्रदेश में मालदीव शैली के वाटर विला स्थापित किये जाने के घोषणा की है ?
Ans. लक्षद्वीप |

Q17. दिल्ली सरकार ने विधायकों के वेतन में कितने प्रतिशत कीnबढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है ?
Ans. 66 प्रतिशत |

Q18. 7 अगस्त को पूरे भारत में कौनसा दिवस मनाया जाता है ?
Ans. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस |

Q19. मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार का नाम किस खेल पुरस्कार को बदलकर किया ?
Ans. राजीव गांधी खेल पुरस्कार |

Q20. ” 2s बेस्ट स्टूडेंट्स सिटीज रैकिंग” मैं कौन सा शहर शीर्ष पर रहा है ?
Ans. लंदन |

Leave a Comment