GK Question in hindi |General Hindi- part-4

हिंदी हमारी मातृभाषा है| मातृभाषा होने के नाते हिंदी संबंधित विविध प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं यह टॉपिक बहुत ही बड़ा है, GK Question in hindi |General Hindi- part-4 टॉपिक से छोटे-छोटे प्रश्न पूछे जाते हैं हम लोग गलत कर देते हैं और प्रश्नों को गलत कर देने से हमारे टोटल नंबर अक्सर कम हो जाते है |


General Hindi MCQs-सामान्य हिंदी | GK Question


यदि आप किसी गवर्नमेंट एग्जाम जैसेSSC,IBPS SO, RRB, CTET, TET, BED, SCRA, UPSC, IBPS SO, RRB, CTET आदि में अक्सर ऐसे क्वेश्चन पूछ लिया जाता हैं  |

सामान्य हिंदी के इस श्रृंखला में हम आपको ऐसे प्रश्नों का लिस्ट देंगे जो प्रतियोगी परीक्षा में बार-बार पूछे जाते रहे हैं |
इस सीरीज का

GK Question in hindi |General Hindi- part-1
GK Question in hindi |General Hindi- part-2
GK Question in hindi |General Hindi- part-3

दिया जा चुका है आप उसे पढ़ सकते हैं |
आइए देखते हैं हिंदी से पूछे गए सामान्य ज्ञान के प्रश्न-


GK Question in hindi |General Hindi- part-4



151. केदारनाथ पाण्डे किस लेखक का वास्तविक नाम है?
(क) ‘अज्ञेय’ का
(ख) राहुल सांकृत्यायन का
(ग) रामवृक्ष बेनीपुरी का
सही उत्तर -(ख) राहुल सांकृत्यायन का

152. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना निबन्ध है?
(क) गेहूं बनाम गुलाब
(ख) कलम का सिपाही
(ग) मर्यादा
(घ) मैला आँचला
सही उत्तर -(क) गेहूं बनाम गुलाब

153. द्विवेदी युग के लेखक हैं?
(क) बालकृष्ण भट्ट
(ख) महादेवी वर्मा
(ग) रामवृक्ष बेनीपुरी
(घ) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी’
सही उत्तर -(घ) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी’

154. ‘निन्दा रस’ निबन्ध के रचनाकार हैं?
(क) डॉ० हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ख) प्रेमचन्द
(ग) हरिशंकर परसाई
(घ) जैनेन्द्र कुमार
सही उत्तर -(ग) हरिशंकर परसाई

155. ‘पृथिवी-पुत्र’ के लेखक कौन हैं?
(क) राय कृष्णदास
(ख) जैनेन्द्र कुमार
(ग) डॉ० वासुदेवशरण अग्रवाल
(घ) रामवृक्ष बेनीपुरी
सही उत्तर -(ग) डॉ० वासुदेवशरण अग्रवाल

156. ‘अथातो घुमक्कड़ जिज्ञासा’ किसकी रचना है?
(क) प्रो० जी० सुन्दर रेड्डी
(ख) सरदार पूर्णसिंह
(ग) राहुल सांकृत्यायन
(घ) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र।
सही उत्तर -(ग) राहुल सांकृत्यायन

157. ‘दिल्ली-दरवार-दर्पण’ गद्य की किस विधा से सम्बन्धित है?
(क) निबन्ध
(ख) यात्रा-वृत्तान्त
(ग) उपन्यास
(घ) एकांकी
सही उत्तर -(क) निबन्ध

158. निम्नलिखित में से कौन युग प्रवर्तक निबन्ध-लेखक हैं?
(क) डॉ० नगेन्द्र
(ख) आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी
(ग) लक्ष्मीसागर वाष्र्णेय
(घ) वासुदेवशरण अग्रवाल
सही उत्तर -(ख) आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी

159. ‘कन्यादान’ निबन्ध के लेखक हैं?
(क) मोहन राकेश
(ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ग) रामवृक्ष बेनीपुरी
(घ) सरदार पूर्णसिंह
सही उत्तर -(घ) सरदार पूर्णसिंह

160. ‘मजदूरी और प्रेम’ रचना का सम्बन्ध किससे है?
(क) बालकृष्ण भट्ट
(ख) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(ग) राय कृष्णदास
(घ) सरदार पूर्णसिंह
सही उत्तर – (घ) सरदार पूर्णसिंह

161. भाषा और आधुनिकता’ निबन्ध के लेखक हैं?
(क) श्यामसुन्दरदास
(ख) हरिशंकर परसाई
(ग) प्रो० जी० सुन्दर रेड्डी
(घ) डॉ० सम्पूर्णानन्द
सही उत्तर -(ग) प्रो० जी० सुन्दर रेड्डी

162. अशोक के फूल’ निबन्ध-संग्रह के रचयिता हैं?
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ख) रामवृक्ष बेनीपुरी
(ग) राहुल सांकृत्यायन
(घ) हजारीप्रसाद द्विवेदी
सही उत्तर -(घ) हजारीप्रसाद द्विवेदी

163. डॉ० हजारीप्रसाद द्विवेदी का लेखन-युग है?
(क) भारतेन्दु युग
(ख) द्विवेदी युग
(ग) छायावाद युग
(घ) छायावादोत्तर युग
सही उत्तर -(घ) छायावादोत्तर युग

164. ‘गेहूँ और गुलाब’ के लेखक हैं?
(क) डॉ० श्यामसुन्दरदास
(ख) राहुल सांकृत्यायन
(ग) रामवृक्ष बेनीपुरी
(घ) वृन्दावनलाल वर्मा।
सही उत्तर -(ग) रामवृक्ष बेनीपुरी

165. ‘चिन्तामणि’ किस लेखक ( रचनाकार ) की रचना है?
(क) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(ख) श्यामसुन्दरदास
(ग) वासुदेवशरण अग्रवाल
(घ) राय कृष्णदास।
सही उत्तर -(क) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

166.’चिन्तामणि’ की गद्य-विधा है?
(क) नाटक
(ख) उपन्यास
(ग) निबन्ध
(घ) कहानी।
सही उत्तर -(ग) निबन्ध

167. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के निबन्धों का संग्रह है?
(क) चिन्तामणि
(ख) अतीत के चलचित्र
(ग) भाग्य और पुरुषार्थ
(घ) पथ के साथी
सही उत्तर -(क) चिन्तामणि

168. सन्नाटा’ के लेखक हैं?
(क) रामवृक्ष बेनीपुरी
(ख) अज्ञेय
(ग) प्रो० जी० सुन्दर रेड्डी
(घ) मोहन राकेश
सही उत्तर -(ख) अज्ञेय

169.”त्रिवेणी’ किस विधा की रचना है?
(क) निबन्ध
(ख) संस्मरण
(ग) आत्मकथा
(घ) कहानी
सही उत्तर -(क) निबन्ध

170. ‘मजदूरी और प्रेम’ किस विधा की रचना है?
(क) निबन्ध
(ख) कहानी
(ग) संस्मरण
(घ) रेखाचित्र
सही उत्तर -(क) निबन्ध

171. ‘बेईमान की परत’ के लेखक हैं?
(क) हरिशंकर परसाई
(ख) नरेन्द्र कोहली
(ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(घ) जी० गोपाल रेड्डी
सही उत्तर -(क) हरिशंकर परसाई

172. वासुदेवशरण अग्रवाल द्वारा लिखित निबन्ध ‘राष्ट्र का स्वरूप किस निबन्ध-संग्रह से लिया गया है?
(क) धरतीपुत्र
(ख) पृथिवीपुत्र
(ग) राष्ट्रचेतना
(घ) सांस्कृतिक गौरव।
सही उत्तर -(ख) पृथिवीपुत्र

173.निम्नलिखित में से कौन निबन्धकार नहीं हैं?
(क) विद्यानिवास मिश्र
(ख) प्रेमचन्द
(ग) कुबेरनाथ राय
(घ) हजारीप्रसाद द्विवेदी।
सही उत्तर -(ख) प्रेमचन्द

174. ‘भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है?’ हिन्दी गद्य की विधा है?
(क) निबन्ध
(ख) उपन्यास
(ग) आलोचना
(घ) नाटक
सही उत्तर -(क) निबन्ध

175. डॉ० हजारीप्रसाद द्विवेदी की रचना है?
(क) चिन्तामणि
(ख) पंच परमेश्वर
(ग) कुटज
(घ) चन्द्रकान्ता।
सही उत्तर -(ग) कुटज

176. ‘क्या भूलूँ क्या याद करूँ?’ रचना की विधा है?
(क) कहानी
(ख) गद्यगीत
(ग) आत्मकथा
(घ) संस्मरण
सही उत्तर – (ग) आत्मकथा

177. ‘गुड़िया भीतर गुड़िया’ की विधा है?
(क) कहानी
(ख) आत्मकथा
(ग) रेखाचित्र
(घ) संस्मरण।
सही उत्तर -(ख) आत्मकथा

178.’निराला की साहित्य-साधना’ के लेखक हैं?
(क) रामविलास शर्मा
(ख) भगवतीचरण वर्मा
(ग) रांगेय राघव
(घ) महादेवी वर्मा।
सही उत्तर -(क) रामविलास शर्मा

179. ‘आखिरी चट्टान’ की रचना-विधा है?
(क) यात्रावृत्त
(ख) आत्मकथा
(ग) रिपोर्ताज
(घ) कहानी
सही उत्तर -(क) यात्रावृत्त

180. आलोचनात्मक कृति ‘कालिदास की लालित्ययोजना’ के लेखक हैं?
(क) हरिशंकर परसाई
(ख) मोहन राकेश
(ग) डॉ० हजारीप्रसाद द्विवेदी
(घ) महावीरप्रसाद द्विवेदी
सही उत्तर -(ग) डॉ० हजारीप्रसाद द्विवेदी

181. ‘द्विवेदी पत्रावली’ के संकलनकर्ता कौन हैं?
(क) बैजनाथ सिंह ‘विनोद’
(ख) बनारसीदास चतुर्वेदी
(ग) हरिवंशराय बच्चन
(घ) महात्मा मुंशीराम।
सही उत्तर -(क) बैजनाथ सिंह ‘विनोद’

182. संस्मरण-विधा की रचना है?
(क) ‘दीप जले शंख बजे
(ख) ‘बाजे पायलिया के धुंघरू’
(ग) ‘अरे यायावर रहेगा याद’
(घ) “तब की बात और थीं।
सही उत्तर -(ख) ‘बाजे पायलिया के धुंघरू’

183. आवारा मसीहा’ के लेखक हैं?
(क) अमृतराय
(ख) प्रेमचन्द
(ग) राहुल सांकृत्यायन
(घ) विष्णु प्रभाकर
सही उत्तर -(घ) विष्णु प्रभाकर।

184.’पथ के साथी’ किस विधा की रचना है?
(क) नाटक
(ख) रेखाचित्र
(ग) यात्रावृत्त
(घ) संस्मरण
सही उत्तर – (घ) संस्मरण

185.’मेरी जीवनयात्रा’ किसकी आत्मकथा है?
(क) डॉ० हरिवंशराय बच्चन
(ख) बाबू गुलाबराय
(ग) यशपाल
(घ) राहुल सांकृत्यायन
सही उत्तर -(घ) राहुल सांकृत्यायन

186. ‘एक बूंद सहसा उछली’ यात्रावृत्त रचना है?
(क) डॉ० नगेन्द्र की
(ख) राहुल सांकृत्यायन की
(ग) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ की
(घ) रामवृक्ष बेनीपुरी की।
सही उत्तर -(ग)

187.’नीड़ का निर्माण फिर’ आत्मकथा है?
(क) अज्ञेय की
(ख) हरिशंकर परसाई की
(ग) हरिवंशराय बच्चन’ की
(घ) डॉ० देवराज की
सही उत्तर -(ग) हरिवंशराय बच्चन’ की

188. डॉ० हजारीप्रसाद द्विवेदी की रचना है?
(क) चिन्तामणि
(ख) विचार प्रवाह
(ग) मील के पत्थर
(घ) जंजीरें और दीवारें
सही उत्तर -(ख) विचार प्रवाह

189. निम्नलिखित में से कौन-सी कृति यात्रा-वृत्तान्त है?
(क) अरे यायावर! रहेगा याद
(ख) पैरों में पंख बाँधकर
(ग) तन्त्रालोक से यन्त्रालोक तक
(घ) यह पथबन्धु था
सही उत्तर -(ख) पैरों में पंख बाँधकर

190. ‘यशपाल’ की ‘आत्मकथा’ है?
(क) मेरी असफलताएँ
(ख) कल्याण पथ का पथिक
(ग) मेरी आत्मकथा
(घ) सिंहावलोकन
सही उत्तर – (घ) सिंहावलोकन

191. ‘समय-सारथी’ के लेखक हैं?
(क) मोहन राकेश
(ख) राहुल सांकृत्यायन
(ग) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
(घ) डॉ० हजारीप्रसाद द्विवेदी
सही उत्तर -(क) मोहन राकेश

192. वासुदेवशरण अग्रवाल की रचना है?
(क) ‘अन्तराल’
(ख) ‘त्रिशंकु
(ग) ‘तट की खोज’
(घ) वाग्धारा
सही उत्तर -(घ) वाग्धारा

193. ‘मेरा जीवन प्रवाह’ की रचना-विधा है?
(क) यात्रावृत्त
(ख) संस्मरण
(ग) आत्मकथा
(घ) रेखाचित्र।
सही उत्तर – (ग) आत्मकथा

194. निम्नलिखित रचनाओं में से कौन-सी रचना रेखाचित्र है?
(क) नीरजा
(ख) स्मृति की रेखाएँ
(ग) जयसन्धि
(घ) आधे-अधूरे
सही उत्तर -(ख) स्मृति की रेखाएँ

195. भारत की एकता’ निबन्ध-संग्रह के लेखक हैं?
क) रामधारीसिंह ‘दिनकर’
(ख) कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’
(ग) वासुदेवशरण अग्रवाल
(घ) रामवृक्ष बेनीपुरी
सही उत्तर -(ग) वासुदेवशरण अग्रवाल

196. ‘जीवन और दर्शन’ के रचनाकार हैं?
(क) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(ख) राय कृष्णदास
(ग) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(घ) रामवृक्ष बेनीपुरी
सही उत्तर -(ग) डॉ० सम्पूर्णानन्द

197.’तरंगिणी’ की रचना-विधा है?
(क) नाटक
(ख) उपन्यास
(ग) गद्यकाव्य
(घ) संस्मरण
सही उत्तर -(ग) गद्यकाव्य

198. हरिशंकर परसाई की रचना है?
(क) ‘कल्पवृक्ष
(ख) ‘धरती के फूल’
(ग) ‘तब की बात और थी’
(घ) ‘मेरे विचार
सही उत्तर -(ग) ‘तब की बात और थी’

199.’यात्रावृत्त’ विधा किस युग की अमूल्य थाती है?
(क) भारतेन्दु युग
(ख) द्विवेदी युग
(ग)  छायावादी युग
(घ) छायावादोत्तर युग
सही उत्तर -(घ) छायावादोत्तर युग।

200. ‘घुमक्कड़शास्त्र’ के रचयिता कौन हैं?
(क) राहुल सांकृत्यायन
(ख) विद्यानिवास मिश्र
(ग) डॉ० नगेन्द्र
(घ) वृन्दावनलाल वर्मा।
सही उत्तर -(क) राहुल सांकृत्यायन 

अन्य पढ़े :

भारत रत्न |भारत रत्न पुरस्कार विजेता 2021

3 thoughts on “GK Question in hindi |General Hindi- part-4”

Leave a Comment